…..तो क्या सवर्णों की अनदेखी का भय सताने लगा था अखिलेश को

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी सूची में बदलाव, 63 सदस्यों की कार्यकारिणी में चार और सदस्य बढ़ाये गए, ब्राह्मण-ठाकुर को मिली जगह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी सूची में एक बार फिर से संशोधन किया गया है। 63 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चार और सदस्य बनाए गए हैं। अब सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 67 सदस्य हो गए हैं। पुरानी सूची में रामगोविंद चौधरी को सिर्फ सदस्य बनाया गया था। सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनको राष्ट्रीय सचिव का पद दे दिया गया है।

अभी कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कारकारिणी का गठन किया था जिसमें एक बार फिर से कुछ बदलाव किया गया है। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की नई सूची में कांग्रेस से उन्नाव सांसद रही हैं अन्नू टंडन को राष्ट्रीय सचिव का पद दिया गया है। पुरानी सूची में 20 राष्ट्रीय सचिव थे। अब सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 25 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। विनय तिवारी को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी का संगठन में ये बदलाव साल 2024 में होने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी में शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोर रहे स्वामी प्रसाद मौर्या का भी समाजवादी पार्टी में कद बढ़ा दिया गया है। एक तरफ चाचा शिवपाल को जहां राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्या को भी राष्ट्रीय महासचिव का पदभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *