62 हजार से ज्यादा नए मामले, रिकवरी रेट 68 फीसद के करीब

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक कोरोना के 20 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 62 हजार 538 मामले सामने आ गए हैं और 886 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान पांच लाख 74 हजार 783 सैंपल टेस्ट हुए। पिछले आठ दिन से लगातार 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। गुरुवार को 62 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 20 लाख 27 हजार 075 मामले सामने आए हैं। इनमें से छह लाख सात हजार 384 एक्टिव केस हैं। वहीं 13 लाख 78 हजार 106 मरीज ठीक हो गए हैं। 41 हजार 585 मरीजों मौत हो गई है। अब तक दो करोड़ 27 लाख 24 हजार 134 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 67.98 फीसद और मृत्यु दर 2.05 फीसद हो गया है।

महाराष्ट्र में कुल चार लाख 79 हजार 779 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 46 हजार 612 एक्टिव केस है। तीन लाख 16 हजार 375 मरीज ठीक हो गए हैं और 16,792 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में दो लाख 79 हजार 144 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 53 हजार 486 एक्टिव केस है। दो लाख 21 हजार 087 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 4571 मरीजों की मौत हो गई है।