क्या 2021 वाले COVID-19 की हुई वापसी? नॉर्थ कोरिया ने लगाया 5 दिनों का लॉकडाउन

क्या 2021 वाले COVID-19 की हुई वापसी? नॉर्थ कोरिया ने लगाया 5 दिनों का लॉकडाउनउत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सांस लेने में परेशानी की बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच अधिकारियों ने पांच दिनों के लॉकडाउन का आदेश दिया है। सियोल स्थित एनके न्यूज ने एक सरकारी नोटिस का हवाला देते हुए बुधवार को इसकी जानकारी दी है।

NK न्यूज़ ने मंगलवार को वेबसाइट पर सूचना दी  प्योंगयांग के निवासी सख्त लॉकडाउन लगाए जाने की आंशकाओं के बीच जरूरी सामानों का स्टॉक करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि देश के अन्य क्षेत्रों ने नए लॉकडाउन लगाए गए हैं या नहीं।

उत्तर कोरिया ने पिछले साल अपने यहां COVID-19 के पहले केस को स्वीकार किया था, लेकिन अगस्त तक वायरस पर जीत की घोषणा कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *