रूस को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रपति, वैगनर चीफ ने खाई पुतिन को उखाड़ फेंकने की कसम

रूस को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रपति, वैगनर चीफ ने खाई पुतिन को उखाड़ फेंकने की कसमवैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस में सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए ‘हर हद तक जाने’ की कसम खाई है। एक ऑडियो संदेश में, 62 वर्षीय भाड़े के सैनिकों के नेता ने कहा कि उसके सैनिक ‘रास्ते में आने वाली हर चीज को खत्म कर देंगे।’ प्रिगोझिन ने रूसियों के चेतावनी दी है कि वे उसका विरोध न करें। उसने लोगों से अपने साथ शामिल होने का आह्वान किया है। प्रिगोझिन ने कहा, “यह सैन्य तख्तापलट नहीं है, बल्कि न्याय का मार्च है।” पुतिन द्वारा वैगनर ग्रुप के विद्रोह को कुचलने की कसम खाने के कुछ ही क्षण बाद, प्रिगोझिन ने कथित तौर पर कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान गलत विकल्प चुना और देश को जल्द ही एक नया राष्ट्रपति मिलेगा। कभी पुतिन का खास शेफ रहे प्रीगोझिन ने कहा, “पुतिन ने (अपने संबोधन के दौरान) गलत रास्ता चुना है। रूस को जल्द नया राष्ट्रपति मिलेगा।”

प्रीगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू पर यूक्रेन में ‘वैगनर ग्रुप’ के बेस कैंप पर रॉकेट हमला करने का आदेश देने का आरोप लगाया था, जहां उसके लड़ाके रूस की तरफ से यूक्रेनी बलों से लड़ रहे हैं। प्रीगोझिन ने कहा कि उसके लड़ाके अब शोइगू को दंडित करने के लिए आगे बढ़ेंगे और रूसी सेना से आग्रह किया कि वह इसका प्रतिरोध न करे। प्रीगोझिन ने कहा, “यह सशस्त्र विद्रोह नहीं है, बल्कि न्याय की ओर मार्च है।” रूस के रक्षा मंत्रालय ने प्रीगोझिन के दावों को खारिज किया।

कठोर सजा भुगतनी होगी- पुतिन की चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘वैगनर ग्रुप’ के प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह का ऐलान करने के बीच राष्ट्र को संबोधित किया था। पुतिन ने प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह के ऐलान को ‘विश्वासघात’ एवं ‘देशद्रोह’ करार दिया और ‘रूस और उसके लोगों की हर हाल में रक्षा’ करने का भरोसा दिलाया। पुतिन ने कहा कि रूस ”अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है।” उन्होंने कहा कि यह विद्रोह ”हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा” है और हम इसके खिलाफ ”कठोर कार्रवाई” करेंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ”विद्रोह की साजिश रचने वाले सभी लोगों को कठोर सजा भुगतनी होगी। सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।”

रूस के अधिकारियों ने ”वैगनर ग्रुप” के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की

इस बीच रूसी अधिकारियों ने देश के रक्षा मंत्री को हटाने की कथित रूप से धमकी देने को लेकर निजी सेना ‘वैगनर ग्रुप’ के प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन के खिलाफ शुक्रवार को आपराधिक जांच शुरू कर दी। देश की शीर्ष आतंकवाद रोधी संस्था ‘नेशनल एंटी टेररिज्म कमेटी’ ने ‘वैगनर ग्रुप’ के खिलाफ सैन्य तख्तापलट के आह्वान के आरोप में आपराधिक जांच शुरू कर दी है। क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) के प्रवक्ता दमित्री पोस्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हालात के बारे में सूचित कर दिया गया है और सभी जरूरी उपाय किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *